सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो अजित पवार की मौत की जांच : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की और आरोप लगाया कि अन्य सभी एजेंसियां की निष्पक्षता पूरी तरह खत्म हो चुकी है.

कोलकाता

. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की और आरोप लगाया कि अन्य सभी एजेंसियां की निष्पक्षता पूरी तरह खत्म हो चुकी है. ममता बनर्जी ने कहा कि मौजूदा तंत्रों के माध्यम से सच्चाई सामने नहीं आयेगी. उन्होंने कहा कि केवल उच्चतम न्यायालय की देखरेख में की गयी जांच ही विश्वसनीय होगी. हुगली जिले में सिंगूर के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा : हमें सिर्फ उच्चतम न्यायालय पर भरोसा है. बाकी सभी एजेंसियां पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी हैं. अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गयी. दिल्ली स्थित ‘वीएसआर वेंचर्स’ द्वारा संचालित ‘लीयरजेट 46’ विमान हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, चालक दल के सदस्यों सहित विमान में पांच लोग सवार थे.

ममता बनर्जी ने यह भी संकेत दिया कि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लौटने की योजना बना रहे थे. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सामने आयीं खबरों से ऐसे कदम के संकेत मिल रहे थे. ममता बनर्जी ने कहा कि उससे पहले ही यह दुर्घटना घटी. देश में लोगों की कोई सुरक्षा नहीं हैं. पहले अहमदाबाद में इतने लोगों की जान गयी और अब इस हादसे में अजित पवार की जान गयी. देश के मुख्यमंत्री समय कम होने की वजह से चार्टर्ड फ्लाइट में सफर करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा भी सवाल उठने लगे हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार सुबह अजित पवार की मृत्यु की खबर सुनकर वह सचमुच स्तब्ध रह गयीं. इससे पता चलता है कि इस देश में राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए भी कोई सुरक्षा नहीं है. उन्होंने कहा कि आज सत्तारूढ़ वर्ग का हिस्सा रहे लोग भी सुरक्षित नहीं दिखते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >