कोरोना संकट : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से मांगी 1500 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पहली बार नेशनल डिजास्टर एक्ट लगाया गया है. इसकी पूर्व सूचना भी राज्य सरकारों को नहीं दी गयी. अगर उन्हें पूर्व सूचना मिलती तो अपनी बात भी रखते. फिर भी कुछ छूट देने का अधिकार राज्य सरकारों के पास है.

कोलकाता : कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार ने केंद्रीकृत कंट्रोल रूम शुरू किया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इसका फोन नंबर जारी किया. कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1070 तथा लैंडलाइन नंबर 033-22143526 है. यह तीन शिफ्ट में काम करेगा.

राज्य सरकार की ओर से दो टास्क फोर्स भी शुरू की गयी है. एक टास्क फोर्स का नेतृत्व पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र तथा दूसरे की अगुआई मुख्य सचिव राजीव सिन्हा कर रहे हैं. टास्क फोर्स समन्वय और निगरानी का काम करेगी. मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया है कि सब्जियों व जरूरी सामग्री ले जाने वाले मजदूरों को न रोका जाये. उन्हें परेशान न किया जाये. घर-घर अखबार पहुंचाने के लिए हॉकर कार्ड भी दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेताओं और खेतों में काम करने वाले किसानों को काम करने की मंजूरी दी जा रही है. यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षकों, एसडीओ, बीडीओ व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है.

यह देखा जायेगा कि कहीं खाने-पीने के सामान की कमी न हो. ‘प्राणधारा’ योजना के तहत जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग जलापूर्ति करेगा. बिजली, पुलिस, खाद्य विभाग भी यह सुनिश्चित करेंगे कि लोग जरूरी परिसेवा से वंचित न हों. कोलकाता नगर निगम और पुलिस की ओर से महानगर में 27 नाइट शेल्टर बनाये गये हैं. जो लोग फुटपाथ पर रहते हैं उन्हें वहां जाने के लिए कहा गया है. सरकार की ओर से उन्हें भोजन भी मुहैया कराया जायेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पहली बार नेशनल डिजास्टर एक्ट लगाया गया है. इसकी पूर्व सूचना भी राज्य सरकारों को नहीं दी गयी. अगर उन्हें पूर्व सूचना मिलती तो अपनी बात भी रखते. फिर भी कुछ छूट देने का अधिकार राज्य सरकारों के पास है. सुश्री बनर्जी ने कहा कि मौजूदा स्थिति के तहत केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों की आर्थिक मदद करनी चाहिए. वह केंद्र से 1500 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग करती हैं. इसकी वजह है कि बंगाल न केवल उत्तर पूर्व राज्यों का गेटवे है बल्कि कई दूसरे देशों की सीमाओं से उसकी सीमा भी सटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >