नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

आरोपियों ने रुपये लेकर थमा दिया था फर्जी नियुक्ति पत्र कोलकाता. विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने आइसीडीएस में नौकरी दिलाने का झांसे देकर 10 लाख रुपये ठगने के मामले में मुर्शिदाबाद जिले के जलांगी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान मुश्ताक अहमद मिलन और अब्दुस साहिल मंडल के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने आइसीडीएस पर्यवेक्षक की नौकरी दिलाने का वादा कर फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर 10 लाख रुपये की ठगी की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. मुश्ताक अहमद स्थानीय तृणमूल नेता बताया जा रहा है और वह ब्लॉक तृणमूल का अध्यक्ष भी रह चुका है. हालांकि तृणमूल ने उसके पार्टी से जुड़ाव से इंकार किया है. जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को आइसीडीएस की ओर से भास्कर घोष ने अमित बासुली, आशीष पुष्टि और मुश्ताक अहमद उर्फ मिलन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवायी. शिकायत में बताया गया कि नदिया निवासी रिपन मंडल की पत्नी शबनम मुस्तरी को आइसीडीएस पर्यवेक्षक नियुक्त कराने का वादा करके उनसे 10,34,700 रुपये से अधिक की राशि विभिन्न किश्तों में यूपीआइ आइडी के माध्यम से ली गयी. पीड़ित को स्पीड पोस्ट और ई-मेल के जरिए फर्जी नियुक्ति पत्र मिला, जिसमें राजारहाट में आइसीडीएस पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्ति का दावा किया गया था. बाद में पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने संबंधित विभाग को सूचना दी और शिकायत दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >