भाजपा नेता अभिजीत सरकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को सीबीआई ने गुवाहाटी से किया गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के बाद हुई हिंसा में भाजपा नेता अभिजीत सरकार की हत्या के मुख्य आरोपी अरूप दास को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया है. अरूप दास 2021 से फरार चल रहा था. सीबीआई ने उस पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अभिजीत सरकार हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल अरूप दास उर्फ बापी दास को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था.

वर्ष 2021 से फरार था अरूप दास

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, 25 अगस्त 2021 को मामला दर्ज किये जाने के बाद से ही आरोपी अरूप दास पुलिस और एजेंसी को चकमा देकर फरार चल रहा था. वह कभी भी जांच में शामिल नहीं हुआ. सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने पर 50,000 रुपए के इनाम की घोषणा की थी. आखिरकार, तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस (सूचना तंत्र) के आधार पर सीबीआई ने उसे दबोच लिया.

हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने संभाली थी जांच

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद 2 मई 2021 को कोलकाता के कंकुरगाछी इलाके में भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की हत्या कर दी गयी थी. हिंसा की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने 19 अगस्त 2021 को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें: बंगाल में 2021 की चुनावी हिंसा की फिर से जांच के आदेश, अवैध बूचड़खानों और खनन माफियाओं पर भी चलेगा हंटर

आरोपपत्र में TMC विधायक समेत 38 लोग शामिल

मामले की जांच करते हुए सीबीआई अब तक इस जघन्य हत्याकांड में कुल 38 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर चुकी है. सीबीआई की चार्जशीट में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तत्कालीन विधायक परेश पाल सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: बीरभूम के बाहुबली अनुब्रत मंडल पर कसा शिकंजा, 2021 के चुनावी दंगे और 30 लाख की ईंट लूट मामले में FIR दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >