संदेशखाली मामला: सीबीआई का एक्शन, शेख शाहजहां का करीबी कादेर मोल्ला समेत 10 गिरफ्तार

Sandeshkhali Case: घटना की शुरुआती जांच राज्य सीआइडी ने की थी. बाद में दाखिल चार्जशीट से आरोपित शेख शाहजहां समेत 28 लोगों के नाम हटा दिये गये थे.

Sandeshkhali Case: कोलकाता/ बशीरहाट. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा और तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में सीबीआइ ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने संदेशखाली के कुख्यात शेख शाहजहां के करीबी कादेर मोल्ला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारियां जुटाने की कोशिश

सीबीआइ सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से जुटाये गये साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर यह गिरफ्तारी अभियान चलाया गया. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने की कोशिश की जा रही है. इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी को जांच में अहम प्रगति माना जा रहा है.

भाजपा के तीन कार्याकर्ताओं की हुई थी हत्या

जानकारी के मुताबिक, यह मामला आठ जून 2019 का है. आरोप है कि लोकसभा चुनाव के बाद नजाट थाना क्षेत्र में राजनीतिक झड़प हुई थी. इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप मंडल, सुकांत मंडल और देवदास मंडल को गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी थी. बताया गया कि विवाद पार्टी का झंडा हटाने को लेकर शुरू हुआ था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य सीआइडी ने की थी शुरुआती जांच

घटना की शुरुआती जांच राज्य सीआइडी ने की थी. बाद में दाखिल चार्जशीट से आरोपित शेख शाहजहां समेत 28 लोगों के नाम हटा दिये गये थे. इसके बाद मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों ने कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआइ जांच की मांग की थी. हाइकोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले की जांच अपने हाथ में ली.

Also Read: ममता बनर्जी के खिलाफ थाने में शिकायत, विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >