जूट के खेत ‘उगलने’ लगी नोटों से भरी बोरियां, टीएमसी नेता के फार्महाउस से मिले 2.24 करोड़ रुपए

Cash Dug Up from TMC Leader Farmland: बंगाल के उत्तर 24 परगना में टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के खेत से 2.24 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं. बोरियों और ट्रॉली बैग में भरकर नोटों को जमीन के नीचे दबाया गया था. पीएम आवास योजना में वसूली और राहत सामग्री के गबन का है आरोप.

Cash Dug Up from TMC Leader Farmland: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बादुड़िया नगरपालिका के टीएमसी चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद उनके खेत से नोटों का जखीरा बरामद हुआ है. बुधवार को पुलिस ने दीपांकर के बाकुलडांगा स्थित फार्महाउस के पास एक जूट के खेत में खुदाई की, तो जमीन के नीचे छिपाकर रखी गयी 2.24 करोड़ (2 करोड़ 24 लाख) रुपए बरामद हुई. नोटों को प्लास्टिक की बोरियों और ट्रॉली बैगों में भरकर जमीन के नीचे गाड़ दिया गया था.

बोरियों में दबा मिला काला धन, पुलिस भी रह गयी दंग

मंगलवार को दीपांकर भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया गया था. वहां से 80 लाख रुपए नगद और करीब 4000 तिरपाल (राहत सामग्री) जब्त हुए थे. पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें बुधवार को उनके फार्महाउस ले गयी. दीपांकर की निशानदेही पर पुलिस ने जूट के खेत में खुदाई शुरू की, तो एक के बाद एक नोटों से भरी बोरियां और ट्रॉली बैग निकलने लगे. इसमें सिर्फ 500 के नोटों की गड्डियां थीं. पुलिस ने पूरे इलाके में अतिरिक्त कैश या सामग्री छिपे होने की आशंका में ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया, ताकि कोई भी कोना छूट न जाये.

दीपांकर पर पीएम आवास योजना में वसूली का है आरोप

जांच एजेंसियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दीपांकर भट्टाचार्य पर भ्रष्टाचार के बेहद गंभीर आरोप हैं. आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों से प्रति व्यक्ति 15 से 20 हजार रुपए तक की वसूली की थी. उनके पास से सरकारी मुहर वाले हजारों तिरपाल और कंबल मिले हैं, जो गरीबों में वितरण के लिए थे, लेकिन उन्हें अपने पास रख लिये. इस मामले में दीपांकर के निजी सचिव शमीम गाजी को भी पुलिस ने बकुलडांगा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. कई और राज खुलने की उम्मीद है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Cash Dug Up from TMC Leader Farmland: शुभेंदु बोले- यह तो बस शुरुआत है

इस भारी बरामदगी के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने टीएमसी सरकार पर चौतरफा हमला बोल दिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में अब ‘मिट्टी के नीचे से भी भ्रष्टाचार’ निकल रहा है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता जनता का पैसा लूटकर खेतों में गाड़ रहे हैं. दूसरी ओर, टीएमसी के जिला नेतृत्व ने इस पर चुप्पी साध ली है. कहा है कि पार्टी किसी भी भ्रष्ट आचरण का समर्थन नहीं करती. कानून अपना काम करेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में फिर मिला ‘नोटों का पहाड़’, टीएमसी चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद बोरियों में भरा कैश बरामद

मसलंदपुर से भी भारी नकदी और हथियार बरामद

उसी रात पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में टीएमसी जिला परिषद सदस्य अजीत साहा के आवास पर छापेमारी की. यहां से 27 लाख रुपए नगद, एक 7 एमएम पिस्टल, एयरगन, भारी मात्रा में कारतूस और विदेशी शराब की 52 बोतलें बरामद हुईं. बंगाल में एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर हुई इन बरामदगियों ने प्रशासन को भी हैरान कर दिया.

इसे भी पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस के नेता और व्यवसायी के सामने नोटों के ढेर का Video वायरल, क्या है सच?

2000 व 500 के नोटों का पहाड़, ममता बनर्जी के इस मंत्री की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर मिले 20 करोड़

Arpita Mukherjee, ED Raid: रेड में इतने मिले रुपये की गिनना मुश्किल, ले जाने के लिए मंगाना पड़ा ट्रक

जमीन हड़पने के खेल में ED की रडार पर 30 पुलिसकर्मी, पुलिस महकमे की नींद हराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >