Calcutta High Court : आठ साल बाद हाइकोर्ट के 81 वकीलों को सीनियर एडवोकेट के रूप में किया गया नामित

Calcutta High Court : उम्मीदवारों का चयन करते समय फुल कोर्ट ने आवेदक अधिवक्ताओं की योग्यता और शैक्षणिक विशिष्टता पर विचार किया, जिसमें न्यायालय और बार के अन्य सदस्यों के प्रति उनका चरित्र आचरण और व्यवहार शामिल है.

Calcutta High Court : कलकत्ता हाइकोर्ट ने आठ वर्षों के अंतराल के बाद 81 वकीलों को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित करने संबंधी एक नोटिस जारी किया. रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचित किया कि शेष 48 उम्मीदवारों पर अप्रैल 2025 में पूर्ण न्यायालय की बैठक में विचार किया जायेगा. उम्मीदवारों का चयन करते समय फुल कोर्ट ने आवेदक अधिवक्ताओं की योग्यता और शैक्षणिक विशिष्टता पर विचार किया, जिसमें न्यायालय और बार के अन्य सदस्यों के प्रति उनका चरित्र आचरण और व्यवहार शामिल है.

81 वकीलों को सीनियर एडवोकेट के रूप में किया गया नामित

हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कलकत्ता हाइकोर्ट सीनियर एडवोकेट पदनाम नियम 2023 के साथ अधिवक्ता अधिनियम 1961 की धारा 16(2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चीफ जस्टिस और कलकत्ता हाइकोर्ट के जजों ने 21 नवंबर को आयोजित फुल कोर्ट की बैठक में इस अधिसूचना की तिथि से निम्नलिखित 81 वकीलों को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित करने का प्रस्ताव पारित किया.

West Bengal : करोड़ों के चिटफंड घोटाले में प्रयाग समूह के प्रमुख व उसके बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >