सीमा सुरक्षा बल ने जब्त किया 89.7 लाख का सोना

बीएसएफ के जवानों ने नदिया स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोने की तस्करी को विफल कर करीब 89.7 लाख रुपये मूल्य के लगभग 1.1 किलोग्राम वजन के सोने के दो बार जब्त किये.

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल फ्रंटियर अंतर्गत 56वीं बटालियन के जवानों ने नदिया स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोने की तस्करी को विफल कर करीब 89.7 लाख रुपये मूल्य के लगभग 1.1 किलोग्राम वजन के सोने के दो बार जब्त किये. घटना शनिवार की है. बीएसएफ के जवानों ने देखा कि बांग्लादेश की ओर से कुछ लोगों ने भारतीय क्षेत्र में एक पैकेट फेंका. भारतीय क्षेत्र झाड़ियों में छिपे कुछ लोग पैकेट को उठाने के लिए आगे बढ़े, तभी बीएसएफ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले. इलाके की तलाशी लेने पर वहां से पैकेट मिला, जिसमें सोने के दो बार रखे थे. बरामद सोना को सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >