बंगाल में फिर 2 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल और झारखंड की 3 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. पश्चिम बंगाल में 7 कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी के अगले ही दिन फिर से 2 अदालतों में बम धमाके की चेतावनी ई-मेल से दी गयी. पुलिस की तलाश में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोट बरामद नहीं हुआ है.

पश्चिम बंगाल में 7 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के एक दिन बाद फिर 2 अदालतों में विस्फोट की धमकी दी गयी है. बुधवार को आसनसोल और सूरी जिला अदालतों को बम से उड़ाने की बात कही गयी है. धमकी ई-मेल से भेजी गयी है. हालांकि, धमकी मिलने के बाद तलाशी अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

तलाशी में नहीं मिला कोई विस्फोटक

अधिकारियों ने बताया कि बम की धमकी मिलने के बाद लोगों को अदालत से निकाला गया. तलाशी अभियान चलाया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. तलाशी में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.

धनबाद की दीवानी अदालत को भी उड़ाने का आया मेल

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल और सूरी की जिला अदालतों के साथ-साथ झारखंड की धनबाद दीवानी अदालत को भी बम से उड़ाने के धमकी भरे ई-मेल मिले.

बंगाल की 7 अदालतों को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

मंगलवार को भी पश्चिम बंगाल की 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ते अदालत परिसर में पहुंच गये हैं. तलाशी अभियान जारी है. अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अदालतों के अंदर और आसपास की सुरक्षा कड़ी

धनबाद के पुलिस उपाधीक्षक (कानून-व्यवस्था) नौशाद आलम ने कहा- अदालत परिसर की गहन तलाशी ली गयी, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. अदालतों के अंदर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी पुलिस

धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि बम की धमकी मिलने के बाद वकीलों से अदालत परिसर खाली करने का अनुरोध किया गया. अधिकारियों ने बताया कि साइबर क्राइम सेल पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये ई-मेल कहां से भेजे गये.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की 7 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट, कामकाज ठप

Asansol News: पश्चिम बर्द्धमान जिला कोर्ट और जजों को उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >