कोलकाता. हरिदेवपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार शाम को 4.25 बजे, डायमंड पार्क में चार मंजिली निर्माणाधीन इमारत के ग्राउंड फ्लोर में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है. मृतक का नाम अयन गोमोस्टा (20) बताया गया है. खबर पाकर हरिदेवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. इधर, कोलकाता पुलिस के साइंटिफिक विंग के साथ होमिसाइड, डॉग स्क्वायड एवं फोटोग्राफी टीम को भी लालबाजार से घटनास्थल पर भेजा गया. लालबाजार से डिटेक्टिव विभाग की फिंगरप्रिंट टीम सहित पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक नमूनों को जुटाने में जुट गयी. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वह युवक कैसे नीचे गिरा, उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस इससे जुड़े कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
