Blast in Bengal: दक्षिण 24 परगना के चंपाहाटी में पटाखा फैक्टरी में धमाके से इलाका कांपा, 4 घायल

Blast in Bengal: पश्चिम बंगाल में जोरदार धमाके में 4 लोग झुलस गये. फैक्ट्री की छत पर लगे एसबेस्टस दूर जाकर गिरे मिले. घटना दक्षिण 24 परगना के चंपाहाटी में हुई है. यहां की एक पटाखा फैक्टरी में धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया. विस्फोट में घायल लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Blast in Bengal| कोलकाता, अमित शर्मा : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के चंपाहाटी इलाके में शनिवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया. विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. दोपहर करीब एक बजे अचानक 2-3 धमाके हुए. फैक्टरी का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में 4 मजदूर भी झुलस गये.

घायल 4 मजदूरों में 1 की हालत गंभीर

विस्फोट में घायल हुए 4 लोगों में से 3 की पहचान गौर गांगोपाध्याय, किशन मंडल और राहुल मंडल के रूप में हुई है. घायलों में एक की हालत गंभीर है. सभी घायलों को बारुईपुर और कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि विस्फोट के बाद फैक्टरी का एक हिस्सा ढह गया. छत पर लगी एस्बेस्टस की चादरें दूर तक उड़ गयीं.

विस्फोट में आसपास के 3 मकानों को हुआ नुकसान

लोगों ने बताया कि आसपास के 3 मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. धमाके से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आये. सूचना मिलते ही बारुईपुर जिला पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि पटाखे कथित तौर पर शादी के लिए बनाये जा रहे थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Blast in Bengal: दिसंबर 2024 में भी हुई थी ऐसी ही घटना

पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में फैक्टरी के लाइसेंस और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे हैं. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने एकत्र किये गये हैं. प्रारंभिक जांच से ऐसा लगता है कि घटना विस्फोटक सामग्री को अकुशल श्रमिकों द्वारा गलत तरीके से संभालने के कारण हुई होगी. दिसंबर 2024 में भी चंपाहाटी में इसी तरह की घटना हुई थी.

इसे भी पढ़ें

खेत में गिरा रहस्यमय उपकरण, बम समझ दहशत में आये बर्दवान के लोग

बंगाल के राज्यपाल को मिली जान से मारने की धमकी, लोक भवन में बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >