भाजपा का ‘अब और नहीं अन्याय’ टैग लाइन जारी

शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव प्रचार को लेकर ‘अब और नहीं अन्याय’ टैग लाइन को सोशल मीडिया पर जारी किया.

कोलकाता : शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव प्रचार को लेकर ‘अब और नहीं अन्याय’ टैग लाइन को सोशल मीडिया पर जारी किया. इसके माध्यम से पश्चिम बंगाल में हिंसा, अन्याय, सिंडिकेट राज, कटमनी, महिलाओं की सुरक्षा जैसे मामले के बारे में लोगों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से बताया जायेगा. यह जानकारी उन्होंने प्रदेश मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महासचिव प्रताप बनर्जी और राजू बनर्जी की उपस्थिति में दी. उन्होंने कहा कि इसका विधिवत एलान एक मार्च को शहीद मिनार की सभा से गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >