राज्य में हर महीने पीएम का एक कार्यक्रम करना चाहती है भाजपा

प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को दिया प्रस्ताव

प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को दिया प्रस्ताव कोलकाता. वर्ष 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर महीने कम से कम एक जनसभा कराने का अनुरोध किया है. योजना के अनुसार, यह सिलसिला दिसंबर तक चलेगा. शुरुआत इस महीने उत्तर 24 परगना जिले के दमदम में होने वाली सभा से होगी, जिसकी संभावित तारीख 20 अगस्त तय की गयी है, हालांकि इस पर अंतिम मंजूरी प्रधानमंत्री कार्यालय से मिलनी बाकी है. भाजपा की राज्य समिति में शामिल एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, यह प्रस्ताव भाजपा सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में रखा था. इसके अलावा पार्टी ने जनवरी 2026 में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल केंद्रीय रैली आयोजित करने की भी योजना बनायी है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा लेंगे. राज्य समिति के सूत्रों ने बताया कि आगामी महीनों में प्रधानमंत्री की सभाएं इस तरह तय की जायेंगी कि दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल, दोनों क्षेत्रों के बड़े हिस्से को कवर किया जा सके. इसके लिए ऐसे स्थानों को चुना जायेगा जो दो या अधिक जिलों के मिलन बिंदु पर हो. इस साल प्रधानमंत्री मोदी पहले ही बंगाल में दो जनसभाएं कर चुके हैं. पहली सभा मई में उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर में और दूसरी दक्षिण बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के औद्योगिक नगर दुर्गापुर में हुई थी. दोनों सभाओं में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में दंगे जैसी स्थिति जैसे मुद्दों पर कड़ा हमला बोला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >