BJP Manifesto for Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणा पत्र शुक्रवार को जारी होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के न्यूटाउन स्थित नोवोटेल होटल में इसे जारी करेंगे. वह भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए बंगाल की यात्रा पर आ रहे हैं. शाह 10 अप्रैल को खड़गपुर में एक भव्य रोड शो करेंगे. 11 अप्रैल को बांकुड़ा के ओंडा विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.
भाजपा के संकल्प पत्र में हो सकती हैं ये 6 बातें
अमित शाह की पश्चिम बंगाल यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 3-3 मेगा रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बंगाल को 6 गारंटी दी. ऐसा माना जा रहा है कि इन सभी मुद्दों को भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल किया जा सकता है. इसमें भयमुक्त बंगाल, सरकारी सिस्टम की जवाबदेही तय करना, भ्रष्टाचार और अपराध की फाइलें खुलना, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना, टीएमसी के गुंडों पर कार्रवाई और सातवां वेतन आयोग लागू करना शामिल है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ममता और अभिषेक बनर्जी पर सीधा हमला नहीं
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार सत्तारूढ़ दल ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 2 सबसे बड़े नेता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर सीधा हमला करने से बच रही है. इस बार पार्टी ने टीएमसी सरकार और उसके सरकार की नाकामियों पर फोकस किया है. खासकर कानून व व्यवस्था और नारी सुरक्षा के अलावा भ्रष्टाचार को अपना मुद्दा बनाया है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण
इसे भी पढ़ें : बंगाल में 91 लाख वोटर ‘गायब’, 120 सीटों का बिगड़ा गणित! SIR ने उड़ायी टीएमसी और भाजपा की नींद
23 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग
बंगाल में इस बार 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में वोटिंग होगी. सभी 294 सीटों की मतगणना 4 मई को होगी. उसी दिन तय हो जायेगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी. भाजपा ने बंगाल चुनाव 2026 में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. पार्टी के राष्ट्रीय नेता से लेकर अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव प्रचार के लिए बंगाल बुलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें
अमित शाह जी, बंगाल आ रहे हैं तो मछली-भात जरूर खाइयेगा, 15 दिन के प्रवास पर TMC ने कसा तंज
बंगाल चुनाव 2026: परिवर्तन यात्रा के लिए कोलकाता आ रहे हैं अमित शाह
अभिषेक बनर्जी के गढ़ में गरजे अमित शाह- टीएमसी ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया
