भाजपा छोड़ने वाले चंदन मंडल को एनआइए ने भेजा नोटिस

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मेदिनीपुर के मयना में भाजपा नेता विजय कृष्ण भुइयां की हत्या का मामला फिर चर्चा में आ गया है. हाल ही में भाजपा छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए चंदन मंडल को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने नोटिस भेजा है.

कोलकाता

. विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मेदिनीपुर के मयना में भाजपा नेता विजय कृष्ण भुइयां की हत्या का मामला फिर चर्चा में आ गया है. हाल ही में भाजपा छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए चंदन मंडल को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने नोटिस भेजा है. मंडल को इसी सप्ताह कोलकाता स्थित एनआइए कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है.

नोटिस मिलने के बाद मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में नाराजगी जतायी. उनका कहना है कि विजय कृष्ण भुइयां की हत्या के समय वह भाजपा में थे और हाल ही में कोलकाता के तृणमूल भवन में जाकर औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए हैं. उनका आरोप है कि पार्टी बदलने के बाद राजनीतिक उद्देश्य से उन्हें परेशान करने के लिए यह नोटिस भेजा गया है.

भाजपा ने किया आरोप को खारिज

भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है. मयना के भाजपा विधायक अशोक डिंडा का कहना है कि एनआइए किसे नोटिस देगी, यह पूरी तरह जांच एजेंसी का मामला है और इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है.

क्या है मामला : गौरतलब है कि एक मई 2023 को मयना के बाकचा घोड़ामहल इलाके में भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइयां का कथित रूप से अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी ने मयना थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें तृणमूल के 34 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप लगाये गये थे. बाद में कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच एनआइए को सौंपी गयी. एनआइए अब तक इस मामले में मयना के तृणमूल के कुछ नेताओं को भी गिरफ्तार कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >