शाह के दौरे पर तृणमूल का हमला, भाजपा पर सरस्वती पूजा नहीं होने देने का आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान शनिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला. उत्तर व दक्षिण बंगाल में श्री शाह की सभाओं से पहले तृणमूल ने कई सवाल खड़े किये.

कोलकाता.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान शनिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला. उत्तर व दक्षिण बंगाल में श्री शाह की सभाओं से पहले तृणमूल ने कई सवाल खड़े किये. शनिवार को कोलकाता स्थित तृणमूल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु व सांसद पार्थ भौमिक ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरस्वती पूजा करने नहीं देती.

सांसद पार्थ भौमिक ने कहा कि बैरकपुर के आनंदपुरी मैदान में वर्षों से सरस्वती पूजा की अनुमति नहीं दी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को वहां खेलने तक नहीं दिया जाता. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिस मैदान में पूजा और बच्चों के खेल की इजाजत नहीं है, वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भव्य राजनीतिक सभा कैसे आयोजित की जा सकती है. इसी मुद्दे को लेकर तृणमूल ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया.

संवाददाता सम्मेलन में तृणमूल ने एसआइआर प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाये. पार्टी का दावा है कि राज्य में एसआइआर के नाम पर रोज अव्यवस्था फैल रही है और इसके डर से अब तक सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

भाजपा के घुसपैठ संबंधी आरोपों पर भी पलटवार

तृणमूल ने भाजपा के घुसपैठ संबंधी आरोपों पर भी पलटवार किया. पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा लगातार पश्चिम बंगाल की सीमाओं से घुसपैठ का मुद्दा उठाती है, जबकि असम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भी बांग्लादेश से बड़ी संख्या में घुसपैठ की शिकायतें हैं. ऐसे में सवाल है कि उन राज्यों में एसआइआर लागू क्यों नहीं किया जा रहा. तृणमूल का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री का बंगाल दौरा राज्य के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है. पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह इन सवालों को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार को लगातार घेरती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >