कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को राज्य के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 1,042.62 करोड़ रुपये मंजूर किये. यह राशि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) योजना के तहत स्वीकृत की गयी है. केंद्र सरकार के इस फैसले पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया. उन्होंने इसे राज्य के सड़क बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.
194 किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क का होगा कायाकल्प
राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से भेजे गये प्रस्ताव के आधार पर केंद्र ने यह राशि मंजूर की है. सीआरआईएफ के तहत उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल और जंगलमहल क्षेत्र के विभिन्न जिलों में 194 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जायेगा. परियोजनाओं में जर्जर सड़कों की मरम्मत, प्रमुख मार्गों का विस्तार और संपर्क सड़कों का पुनर्निर्माण व सुदृढ़ीकरण शामिल है.
मुख्य बातें
- -सीआरआइएफ योजना के तहत 194 किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क का होगा कायाकल्प
- -उत्तर, दक्षिण बंगाल और जंगलमहल के कई जिलों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व गडकरी का जताया आभार
सोशल मीडिया पर जारी बयान में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ना और राज्य के सड़क ढांचे को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राज्य का पीडब्ल्यूडी विभाग सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा करेगा. मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता की ओर से केंद्र सरकार के प्रति आभार भी जताया. इन परियोजनाओं के पूरा होने से संबंधित जिलों में सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ आवागमन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छह प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
- कूचबिहार जिला- एसएच-16
- चांगराबांधा-जमालदा-माथाभांगा सड़क और माथाभांगा-कूचबिहार सड़क- 190.29 करोड़ रुपये पूर्व बर्दवान- एसएच-15
- मोंटेश्वर-दैहाट सड़क-139 करोड़ रुपये पूर्व बर्दवान- एसएच
- बर्दवान-कटवा सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण- 156.69 करोड़ रुपये पुरुलिया- एसएच-08
- रघुनाथपुर-चंदनक्यारी-चास सड़क- 226.66 करोड़ रुपये हुगली- एमडीआर
- मोगरा-सुलतानगाछा सड़क व सुलतानगाछा-खानपुर-दासघरा सड़क- 181.89 करोड़ रुपये उत्तर 24 परगना- एमडीआर
- बिष्णुपुर-बेलियाघाटा सड़क- 148.08 करोड़ रुपये
