अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, डॉ श्यामा प्रसाद की प्रतिमा के चबूतरे पर तोड़फोड़, तनाव

Bengal Political Tension: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से पहले सुकिया स्ट्रीट में प्रस्तावित प्रतिमा के चबूतरे पर तोड़फोड़ से तनाव उत्पन्न हो गया है. भाजपा ने टीएमसी पर सुनियोजित साजिश का आरोप लगाया है.

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

Bengal Political Tension: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के कोलकाता दौरे से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी में राजनीतिक तनाव फैल गया है. भारतीय जनसंघ के संस्थापक भारत केसरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उत्तर कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट स्थित राममोहन लाइब्रेरी के सामने एक ऐसी घटना हुई, जिसने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच तनाव बढ़ा दिया है.

भाजपा ने टीएमसी पर हमला बोला

सुकिया स्ट्रीट में सोमवार को स्थापित होने वाली डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल मुखर्जी (गोपाल पाठा) की प्रस्तावित प्रतिमाओं के नवनिर्मित चबूतरे को देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हमला बोला है.

आधी रात को सब्बल-फावड़े से नामपट्ट भी तोड़ा

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा तैयार कराये गये इस स्मारक स्थल पर नामपट्ट लगाने वाले हिस्से को सब्बल-फावड़े से पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:45 बजे तक मजदूरों ने संगमरमर लगाने का काम पूरा किया था. आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने भारी औजारों (सब्बल या फावड़े) से पूरे ढांचे को तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश और तनाव है.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में, नदिया पुलिस हाई अलर्ट

भाजयुमो ने थाने में की शिकायत

भाजपा युवा मोर्चा ने अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में इस सुनियोजित साजिश के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और ट्रैफिक सिग्नलों की रिकॉर्डिंग खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी किसी राजनीतिक दल की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Political Tension: सोमवार को कोलकाता आ रहे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को कोलकाता के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. भाजपा इसे बंगाल में अपने वैचारिक अभियान का एक बड़ा हिस्सा मान रही है. वह यहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे. वह सोमवार को दोपहर में स्पेशल फ्लाइट से कोलकाता पहुंचेंगे.

अमित शाह का पूरा कार्यक्रम

  • शाम 4:20 बजे : भवानीपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पैतृक आवास का दौरा करेंगे. भारत केसरी डॉ मुखर्जी को वहां श्रद्धांजलि देंगे.
  • शाम 4:50 बजे : न्यूटाउन स्थित इको पार्क पहुंचेंगे, जहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रस्तावित प्रतिमा का भूमि पूजन करेंगे.
  • शाम 7:00 बजे : विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक और वैचारिक समारोह में शामिल होंगे.
  • शाम 7:20 बजे : दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

अमित शाह की यात्रा में खलल डाल सकती है वर्षा

अमित शाह के दौरे में वर्षा खलल डाल सकती है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को कोलकाता सहित पूरे दक्षिण बंगाल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और पुरुलिया जिलों में बहुत अधिक वर्षा (Heavy Rainfall Alert) की चेतावनी जारी की गयी है.

इसे भी पढ़ें

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

CAA पर आज बंगाल का भ्रम दूर करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कोलकाता में करेंगे रैली

बंगाल में अमित शाह का सुपर मंडे, गंगासागर में डुबकी और कपिल मुनि के दर्शन के बाद बेहाला में करेंगे मेगा रोड शो

अमित शाह जी, बंगाल आ रहे हैं तो मछली-भात जरूर खाइयेगा, 15 दिन के प्रवास पर TMC ने कसा तंज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >