तृणमूल नेता श्रेया पांडे पहुंचीं सीजीओ कॉम्प्लेक्स, जमीन कब्जा करने का है आरोप

Bengal News: करोड़ों रुपये की संपत्ति बहुत कम कीमत पर खरीदने का मामला सामने आया है. खबर लिखे जाने तक श्रेया पांडे से पूछताछ जारी है.

कोलकाता से पूनम कुंदन झा

Bengal News: तृणमूल नेता और मानिकतला सीट से प्रत्याशी श्रेया पांडे सोमवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंची हैं. उन्हें इडी ने अवैध निर्माण और जमीन कब्जा करने के आरोप में तलब किया है. मालूम रहे कि, पिछले दिनों इस मामले में उनके करीबी कल्याण शुक्ला से इडी ने पूछताछ की थी. उनसे पूछताछ करने के बाद ही इडी ने तृणमूल नेता को तलब किया है.

तीन लोग पहले ही गिरफ्मार

आरोप है कि चुनाव से पहले इडी ने फर्जी कागजातों के जरिये सरकारी और निजी जमीन हड़पने और उस जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में जांच शुरू की थी. इस मामले में पहले ही व्यवसायी जय कामदार, सोना पप्पू और कोलकाता पुलिस के डीसी शांतनु सिन्हा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

नौ घंटे तक पूछताछ की

गिरफ्तार हुए इन तीनों से पूछताछ करने के बाद कल्याण शुक्ला से नौ घंटे तक पूछताछ की गयी थी. इडी को मोबाइल फोन पर कई अहम सुराग भी मिले हैं. करोड़ों रुपये की संपत्ति बहुत कम कीमत पर खरीदने का मामला सामने आया है. खबर लिखे जाने तक श्रेया पांडे से पूछताछ जारी है.

Also Read: तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता को दिल्ली में पहला झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >