बंगाल में भंग होगी सभी स्कूल प्रबंधन कमेटियां, एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करने का निर्देश

Bengal News: नये निर्देश के अनुसार, स्कूलों के सब-इंस्पेक्टर (एसआइ) एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में काम करेंगे. ये एसआइ अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले पांच से 10 स्कूलों के प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करेंगे.

Bengal News: कोलकाता. राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी और स्पॉन्सर्ड स्कूलों के प्रबंधन को लेकर एक नया निर्देश जारी किया है. अब स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों (एसएमसी) की जगह एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किये जायेंगे. इस संबंध में बुधवार को विकास भवन की ओर से नया आदेश जारी किया गया.

पहले डीडीओ को जिम्मेदारी देने का हुआ था फैसला

इससे पहले शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों को समाप्त करने का निर्देश दिया था. बाद में आदेश में संशोधन कर ड्राइंग एंड डिसबर्सिंग ऑफिसर (डीडीओ) को प्रबंधन की जिम्मेदारी देने की बात कही गयी थी. अब विभाग ने इस व्यवस्था में भी बदलाव कर दिया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अगले आदेश तक जारी रहेगी व्यवस्था

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले सरकारी आदेश तक यही एडमिनिस्ट्रेटर स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों की सभी जिम्मेदारियां निभायेंगे. इस संबंध में जारी आदेश की प्रतियां स्कूल शिक्षा आयुक्त, डीआइ, एसइ, जिला अधिकारियों और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भी भेजी गयी हैं.

Also Read: तृणमूल सांसदों में ‘गाली-गलौज’, काकोली ने कल्याण के खिलाफ स्पीकर से की शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >