कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट
Bengal News: केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन व जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर राज्य में 19,209 करोड़ रुपये की निवेश योजना पर विस्तार से चर्चा की. इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य वर्ष 2031 तक राज्य को पूर्वी भारत का प्रमुख समुद्री, लॉजिस्टिक्स और जहाज विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है. करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद केंद्र के पत्तन, पोत परिवहन व जलमार्ग मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच पहली औपचारिक बैठक रही. बैठक में बंदरगाह विकास, जलमार्गों के विस्तार और समुद्री अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया.
‘मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047’
विजन 2047 के तहत बड़ा निवेश निवेश योजना में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं-
-बालागढ़ में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब का विकास
-कोलकाता व हल्दिया बंदरगाहों का विस्तार और आधुनिकीकरण
-अंतर्देशीय जलमार्गों को सशक्त बनाना
-जहाज निर्माण और मरम्मत के लिए आधुनिक अवसंरचना तैयार करना
-क्रूज पर्यटन सुविधाओं का विस्तार
-नदी तटों का पुनर्विकास
-बंदरगाह आधारित औद्योगिक क्षेत्रों का विकास
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल बनेगा पूर्वी भारत का समुद्री प्रवेश द्वार
सोनोवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत के समुद्री भविष्य में बेहद अहम भूमिका निभाने वाला राज्य है. उन्होंने कहा कि 19,209 करोड़ रुपये के निवेश से कोलकाता और हल्दिया को पूर्वी भारत के प्रमुख समुद्री प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किया जायेगा.
प्रमुख बातें
- 19,209 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश
- 62,500 से अधिक रोजगार सृजन की संभावना
- 2031 तक समुद्री और लॉजिस्टिक्स हब बनने का लक्ष्य
- कोलकाता-हल्दिया बंदरगाहों के विस्तार पर फोकस
- जहाज निर्माण, जलमार्ग और क्रूज पर्यटन को बढ़ावा
- पोर्ट आधारित औद्योगिकीकरण को मिलेगी नयी रफ्तार
Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र
