मुख्य बातें
Bengal News: कोलकाता/झारग्राम: पारले की मैलोडी को लेकर अभी सोशल मीडिया पर धूम है, लेकिन करीब एक माह पहले बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुरी की बहुत चर्चा थी. मोदी के एक दुकान पर झालमूरी खाते वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. अब झाड़ग्राम के झालमुरी विक्रेता विक्रम को जान का खतरा महसूस हो रहा है.
दुकान पर नहीं बैठ रहा विक्रम
रातोंरात सुर्खियों में आये विक्रम एक नए डर में डूब गया है. उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया है, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई. उसे एक मैसेज भी मिला है, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी. हालात बिगड़ने के कारण झालमुरी विक्रेता दुकान पर नहीं बैठ रहा है. झाड़ग्राम जिला पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
रातोंरात हो गया था वीडियो वायरल
19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए झाड़ग्राम आए थे. प्रधानमंत्री का काफिला राज कॉलेज चौराहे पर रुका. मोदी गाड़ी से उतरे और विक्रम साउ की दुकान पर गए. उन्होंने झालमुरी खरीदी. प्रधानमंत्री के अपनी दुकान पर आने से विक्रम बहुत खुश हुए. प्रधानमंत्री के झालमुरी खरीदते हुए का वीडियो वायरल हो गया. कुछ दिनों तक विक्रम की दुकान के सामने भीड़ देखी गई.
मच गयी थी राजनीतिक हलचल
प्रधानमंत्री के झालमुरी खाने से चुनाव वाले बंगाल में राजनीतिक हलचल मच गई थी. बाद में, मोदी ने तृणमूल पर निशाना साधते हुए कहा- मैंने झालमुरी खाई, और तृणमूल को झालमुरी मिल गई. बंगाल में सरकार बदलने के बाद भी झालमुरी का मुद्दा बना रहा. प्रधानमंत्री की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भी झालमुरी का मुद्दा उठा.
विक्रम को जान से मारने की मिलीं धमकियां
छबन लाल स्पेशल झालमुरी, झाड़ग्राम राजकॉलेज चौराहे पर सड़क किनारे स्थित है. यह झालमुरी की दुकान विक्रम साउ की है. प्रधानमंत्री द्वारा उनकी दुकान पर झालमुरी खाने के बाद से एक महीना बीत चुका है. उनकी दुकान और भी मशहूर हो गई है. इस बीच, विक्रम को एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे काफी डरे हुए हैं. उन्होंने बताया- 19 मई को मुझे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. उन्होंने कहा- मैं तुम्हें जान से मार दूंगा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दुकान पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात
पिछले दो तीन दिनों में विक्रम को कई नंबरों से कॉल आए. कुछ नंबर 92 से शुरू हुए और कुछ 880 से. ये पाकिस्तान और बांग्लादेश के कोड नंबर हैं. उन्हें एक संदेश भी मिला है. विक्रम ने बताया कि उन्होंने पुलिस को पूरी बात बता दी है. इस घटना के बाद से वे बेहद डर में जी रहे हैं. दुकान खुली होने के बावजूद वे दुकान में नहीं बैठते. इसी बीच, विक्रम की दुकान के सामने केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं.
Also Read: बंगाल के मदरसों में गाया जायेगा वंदे मातरम्, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिस
