बंगाल के बांकुरा में भाजपा और टीएमसी के बीच झड़प, विधायक ने SP कार्यालय को घेरा

Bengal News: तृणमूल और भाजपा के बीच हमलों के आरोपों और जवाबी आरोपों के चलते बांकुरा के तलदांगरा में तनाव बढ़ गया है.

Bengal News: कोलकाता: बांकुरा के तलडांगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. भाजपा कार्यकर्ता की ओर से हमले के आरोपों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा विधायक ने बांकुरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया है. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने पिटाई की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की. घटना के बाद बांकुरा से भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांकुरा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय को घेर लिया और दोषियों को सजा देने की मांग की.

मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप

भाजपा का दावा है कि शनिवार को भाजपा के तलदांगरा 2 मंडल कार्यालय के सामने जमा हुए तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन पर हमला किया, उसमें तोड़फोड़ की और उसे नुकसान पहुंचाया. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. लगभग आधे घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर भाजपा विधायक शांत हो गए.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल ने भाजपा के आरोप का खंडन किया

पूरी घटना पर विधायक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर इस तरह के हमले किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. जरूरत पड़ने पर वे एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे. भाजपा के तलदंगरा पर्यवेक्षक शिशिर दत्ता ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया. दूसरी ओर, तृणमूल ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए भाजपा पर हमले का आरोप लगाया. तलदंगरा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पार्थ सारथी मकर ने दावा किया कि भाजपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं के वाहन पर हमला किया, जो अपनी संगठनात्मक बैठक के लिए आए थे.

Also Read: बंगाल के कूचबिहार में करंट लगने से 5 लोगों की मौत, 3 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >