इंडियन कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई, भारतीय जल-सीमा में घुसे 24 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार

Bengal News: गिरफ्तार बांग्लादेशी मछुआरों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मंगलवार को हिरासत में लिये गये सभी मछुआरों को काकद्वीप एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जायेगा.

Bengal News: सुंदरवन. भारतीय जल-सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 24 बांग्लादेशियों को कोस्ट गार्ड ने पकड़ा है. दोपहर फ्रेजरगंज कोस्टल थाने ने मछुआरों को गैर-कानूनी तरीके से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया. बांग्लादेशी ट्रॉलर एफबी स्वपन भारतीय क्षेत्र में मछली पकड़ रहा था. ट्रॉलर पर पेट्रोलिंग कर रहे इंडियन कोस्ट गार्ड की नजर पड़ी. कोस्ट गार्ड के जवानों ने तुरंत बांग्लादेशी ट्रॉलर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया. सभी मछुआरों को ट्रॉलर के साथ पकड़ लिया गया.

किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार पकड़े गये मछुआरों ने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया. इसलिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. हिरासत में लिये गये सभी मछुआरों को फ्रेजरगंज कोस्टल थाना पुलिस को सौंप दिया गया. गिरफ्तार बांग्लादेशी मछुआरों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मंगलवार को हिरासत में लिये गये सभी मछुआरों को काकद्वीप एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जायेगा.

घुसपैठ का मकसद पता लगा रही एजेंसियां

इनफोर्समेंट एजेंसी हिरासत में लिये गये मछुआरों से ​पूछताछ के दौरान ​इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या यह घुसपैठ केवल मछली पकड़ने से संबंधित थी या इसमें अन्य मकसद भी शामिल थे. इंडियन कोस्ट गार्ड के अधिकारी ने बताया कि ऐसी घुसपैठ की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं, जो हमारे लिए एक चुनौती है. एक पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- इस समुद्री सीमा का उल्लंघन न केवल भारत के समुद्री संसाधनों के लिए खतरा है, बल्कि इससे कूटनीतिक और मानवीय चुनौतियां भी पैदा होती हैं, क्योंकि मछुआरे अक्सर दावा करते हैं कि मौसम, बहाव या इंजन की खराबी के कारण वे अनजाने में सीमा पार कर गए.

Also Read: अभिषेक बनर्जी का भाजपा व चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- अब SIR का खेल खत्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >