पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं उत्तर प्रदेश के ‘सिंघम’, दक्षिण 24 परगना में लगी है चुनावी ड्यूटी

Bengal Election: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए 11 नये ऑब्जर्वर तैनात किये हैं. सुरक्षा सख्त करने को आयोग की तैयारी और तेज हो चुकी है.

Bengal Election:कोलकाता. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में किसी भी प्रकार की हिंसा या गड़बड़ी रोकने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में राज्य में 11 नये ऑब्जर्वर तैनात किये जा रहे हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा का नाम प्रमुख है, जिन्हें ‘सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता है.

दक्षिण 24 परगना की जिम्मेदारी

अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जिसे चुनाव के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. उनके साथ इस जिले में दो अन्य पुलिस ऑब्जर्वर भी नियुक्त किये गये हैं, ताकि कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा सके.

कौन हैं अजय पाल शर्मा

लुधियाना के मूल निवासी अजय पाल शर्मा 2011 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने पटियाला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से बीडीएस की डिग्री हासिल की और बाद में यूपीएससी परीक्षा पास कर पुलिस सेवा में आये. वर्तमान में वह प्रयागराज में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं.

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान

अजय पाल शर्मा को उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और ‘सिंघम’ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने यूपी के कई जिलों में अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अपनी पहचान बनायी है. हाल ही में उन्हें आइजी पद पर पदोन्नत किया गया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कड़ी निगरानी में होगा चुनाव

चुनाव आयोग का उद्देश्य दूसरे चरण के मतदान को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाना है. इसके लिए संवेदनशील जिलों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की जा रही है. अजय पाल शर्मा की तैनाती को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Also Read: बंगाल में दूसरे चरण के मतदान की तैयारी तेज, बढ़ेगी केंद्रीय बलों की तैनाती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >