बंगाल चुनाव : कोलकाता के 100 से अधिक बूथों पर बिजली नहीं, चुनाव आयोग हैरान

Bengal Election: कोलकाता पोर्ट इलाके में 50 से अधिक बूथों पर बिजली नहीं है. कई लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि वहां पहले वोटिंग कैसे होती थी.

Bengal Election: कोलकाता. महानगर में 100 से अधिक बूथों पर बिजली नहीं है. वोटिंग से पहले यह जानकारी पाकर चुनाव आयोग के अधिकारी हैरान रह गये हैं. आयोग ने पहले ही हर बूथ पर वोटिंग के दौरान स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वेब कास्टिंग का इंतजाम करने का आदेश दिया था, लेकिन बिजली के बिना यह मुमकिन नहीं है. आयोग ने बूथों में तुरंत बिजली कनेक्शन पक्का करने का आदेश दिया है. डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर को इस मामले को देखने को कहा गया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बूथों पर सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि अगर बिजली नहीं दी जाती है, तो आयोग ने जेनरेटर रखने को कहा है, लेकिन बिजली न होने से किसी बूथ पर वेब कास्टिंग पर असर न पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा है. जानकारी के मुताबिक, बिना बिजली वाले अधिकतर पोलिंग स्टेशन कोलकाता पोर्ट इलाके में पाये गये हैं. वहां 50 से अधिक बूथों पर बिजली नहीं है. कई लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि वहां पहले वोटिंग कैसे होती थी. आयोग ने न सिर्फ बिजली बहाल करने के लिए कहा है, बल्कि हर बूथ में पीने का पानी और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा है.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >