बंगाल चुनाव 2026: TMC विधायक स्वर्णकमल साहा की BJP नेता प्रियंका टिबरेवाल पर ‘अश्लील’ टिप्पणी से बवाल

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में एंटाली से TMC विधायक स्वर्णकमल साहा ने BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. भाजपा ने इसे ‘महिला विरोधी’ बताया. क्या है विधायक का विवादित बयान, यहां पढ़ें.

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में जुबानी जंग का स्तर बहुत गिर गया है. कोलकाता के एंटाली विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक और प्रत्याशी स्वर्णकमल साहा विवादित बयान देकर चौतरफा घिर गये हैं. उन्होंने भाजपा की महिला उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इस घटना के बाद भाजपा ने टीएमसी पर ‘महिला विरोधी’ होने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है.

नाम का बनाया मजाक, मर्यादा भूली टीएमसी – भाजपा का आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों और भाजपा के आरोपों के अनुसार, स्वर्णकमल साहा ने प्रियंका टिबरेवाल के उपनाम (Surname) का मजाक उड़ाते हुए उनकी तुलना ‘ट्यूबवेल’ से कर दी. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि पहले यह पानी देता था, लेकिन अब यह सूख गया है और इसे दबाने (Pressing) से भी कुछ नहीं निकलता. भाजपा ने इस बयान को ‘सेक्सिस्ट’ और ‘भद्दा’ करार दिया है. पार्टी का कहना है कि एक महिला उम्मीदवार के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल टीएमसी की मानसिकता को दर्शाता है.

BanchteChaiBJPTai: सोशल मीडिया पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

इस विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा ने टीएमसी को मिजोजिनिस्ट (महिला द्वेषी) बताते हुए घेरा है. भाजपा का दावा है कि बंगाल की महिलाएं भाजपा के समर्थन में एकजुट हो रही हैं, जिससे टीएमसी नेता बौखला गये हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी पर भी भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा ने इस बयान के बाद बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. कहा कि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दुष्कर्म जैसी घटनाओं के लिए महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहराने के आरोप लग चुके हैं. रिपोर्ट लिखे जाने तक टीएमसी या स्वर्णकमल साहा की ओर से इस बयान पर कोई माफी या स्पष्टीकरण नहीं आया है.

Bengal Election 2026: चुनाव आयोग तक पहुंच सकता है मामला

एंटाली में हुई इस घटना ने महिला सुरक्षा और सम्मान को चुनाव का मुख्य मुद्दा बना दिया है. भाजपा इस ‘अश्लील’ टिप्पणी के मामले में निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है. पार्टी का कहना है कि सत्तारूढ़ दल टीएमसी ने चुनाव प्रचार के दौरान शालीनता की सभी सीमाएं लांघ दी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी ने किया धर्मयुद्ध का शंखनाद, ‍BJP को कहा ‘कौरव’, TMC को ‘पांडव’

ममता बनर्जी का विवादित बयान- पीएम मोदी को कहा सबसे बड़ा घुसपैठिया, शुभेंदु ने किया पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >