Bengal Crime News : कोलकाता में आधी रात को चली गोलियां, दो गिरफ्तार

Bengal Crime News : गोलीबारी में बाली मालिक अजीत और उनका ड्राइवर घायल हो गये. उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आसिफ और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है.

Bengal Crime News : पश्चिम बंगाल में जहां एक तरफ आर जी कर अस्पताल में डाॅक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर लगातार हंगामा जारी है वहीं रविवार की देर रात कदमतला घाट के सामने स्ट्रैंड रोड पर गोलीबारी की घटना घटी. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बालू भरी लॉरी की कीमत तय करने के मुद्दे पर विवाद पैदा हुआ था.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार फाेन पर बातचीत के माध्यम से सबसे पहले लोडेड लॉरी की कीमत 33,000 रुपये तय की गई थी. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक को कोहिनूर मार्केट, करेया के पास भेज दिया. वहां मुख्य सहायक व्यक्ति टिंकू ने लॉरी चालक से कहा कि वह इसके लिए केवल 28000 रुपये का भुगतान करेगा और चालक को लॉरी उतारने के लिए कहा, लेकिन फोन पर मिल रहे निर्देशानुसार चालक वापस बाबूघाट लौट आया.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : अन्नपूर्णा देवी ने ममता बनर्जी पर किया पलटवार कहा, केंद्रीय कानून को सख्ती से करें पालन

पुलिस ने आसिफ और आरिफ को किया गिरफ्तार

जल्द ही टिंकू अपने साथियों आरिफ, आसिफ, दानिश के साथ बाबूघाट पर पहुंचा और तीखी नोकझोंक के बाद मार-पीट शुरु हो गई. अन्य लॉरी चालकों द्वारा घेर लिए जाने पर टिंकू ने कथित तौर पर 04 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से भाग गया. गोलीबारी में बाली मालिक अजीत और उनका ड्राइवर घायल हो गये. उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आसिफ और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read :Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा पत्र, दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाने की रखी मांग

आरोपी ने खुद को बताया था पुलिसकर्मी

हालांकि टिंकु के परिवार का दावा है, वह बालू खरीदने बाबूघाट गया था. इस पर चालकों से बहस हो गई. टिंकू और उसका भाई दोनों घायल हो गए, खून बह रहा था और उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ट्रॉमा केयर में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने आगे दावा किया कि आरोपी टिंकू ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था. यहां तक ​​कि उनकी कार पर भी ‘पुलिस’ लिखा हुआ लोगो लगा हुआ था.

Also Read : डॉक्टर हत्याकांड मामले में अभाविप ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >