हिंसा पीड़ितों से मिलने से आम लोगों को रोका जा रहा : शुभेंदु

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने हिंसा पीड़ितों के राहत शिविरों को प्रतिबंधित क्षेत्र में तब्दील कर दिया है

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने हिंसा पीड़ितों के राहत शिविरों को प्रतिबंधित क्षेत्र में तब्दील कर दिया है और प्रशासन बाहर से आनेवाले किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने या उनकी दशा देखने की अनुमति नहीं दे रहा है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हिंसा प्रभावित लोगों के प्रति ‘अमानवीय’ व्यवहार करने का भी आरोप लगाया. वरिष्ठ भाजपा नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि लोग, विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे अपनी गरिमा की रक्षा के लिए धुलियान और शमशेरगंज में अपना घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर हुए. श्री अधिकारी ने आरोप लगाया, ‘हालांकि, सरकार अपना अमानवीय चेहरा दिखा रही है और मीडिया तथा स्वयंसेवी संगठनों को विस्थापित लोगों से बातचीत करने की अनुमति नहीं दे रही है.

श्री अधिकारी ने धमकी दी कि यदि मानवाधिकारों का हनन जारी रहा तो वह अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >