बेहला में TMC और BJP समर्थकों में खूनी संघर्ष, पूर्व पार्षद का सिर फटा, ईंट-पत्थरों की बारिश से इलाके में दहशत

Behala West Election Violence 2026: बंगाल चुनाव 2026 के बाद बेहला पश्चिम में टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इसमें पूर्व पार्षद अंजन दास घायल हो गये. रत्ना चटर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाये हैं. पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है.

Behala West Election Violence 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान खत्म होते ही दक्षिण कोलकाता का बेहला इलाका रणक्षेत्र बन गया. बेहला पश्चिम के वार्ड संख्या 129 स्थित रामकृष्णपल्ली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई.

हिंसक झड़प के बाद 2 लोग हिरासत में

इस हिंसक झड़प में टीएमसी के पूर्व पार्षद अंजन दास सहित कम से कम 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 2 लोगों को हिरासत में लिया है.

रात के अंधेरे में बरसे ईंट-पत्थर, खूब चली लाठियां

घटना उस समय हुई, जब टीएमसी कार्यकर्ता एक स्थानीय कार्यालय में बैठे थे. टीएमसी नेताओं का आरोप है कि भाजपा समर्थित बदमाशों ने अचानक ईंटों, बांस की लाठियों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता में बोले मेयर हकीम- 6 मई को शपथ लेंगी ममता बनर्जी, दुर्गापुर में ‘गुड़-बतासा’ और ‘पाचन’ वाली सियासत

पूर्व पार्षद अंजन दास पर हमला, अस्पताल में भर्ती

हमले में पूर्व पार्षद अंजन दास के सिर में गंभीर चोट आयी है. उनकी पत्नी संगीता दास ने बताया कि उपद्रवियों ने बेरहमी से पिटाई की और इलाके में ईंटों की बारिश कर दी. सभी घायलों को पहले विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, एक घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रत्ना चटर्जी और देबजीत सरकार में जुबानी जंग

इस हिंसक घटना के बाद बेहला पश्चिम से उम्मीदवार रत्ना चटर्जी ने कहा कि मतदान के दिन हमारे लोग शांत थे, लेकिन हार के डर से भाजपा ने बिना किसी उकसावे के हमला किया. अंजन दास पर हमला अस्वीकार्य है. भाजपा नेता देबजीत सरकार ने आरोपों को झूठा करार दिया. उन्होंने दावा किया कि अंजन दास और उनके साथियों ने भाजपा के पोलिंग एजेंट प्रसेनजीत ब्रह्मा के घर जाकर उन पर हमला किया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बचाव किया.

इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- बीजेपी ऑफिस से तैयार हुए आंकड़े, जीतेगी TMC

Behala West: पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल बुधवार की रात हुई इस घटना के बाद से रामकृष्णपल्ली इलाके में सन्नाटा पसरा है. पुलिस की गश्त जारी है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में वोट के बाद हिंसा, कांग्रेस कार्यालय पर हमला, इंदिरा-राजीव की तस्वीरें फाड़ी, गरियाहाट थाने पर प्रदर्शन

बंगाल में 77 बूथों पर फिर वोटिंग! डायमंड हार्बर और फालता में ‘जासूसी कैमरे’ मिलने से हड़कंप

बंगाल चुनाव पर दुनिया की नजर, विदेशी मीडिया ने पूछा- अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा भारत?

कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >