बेटी से नहीं मिलने देने पर पत्नी और सास को पीटा

सूचना पाकर मौके पर पहुंची रहरा थाने की पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना खड़दह कल्याणनगर इलाके की है.

गुस्सायी स्थानीय महिलाओं ने दामाद व उसकी प्रेमिका की कर दी पिटाई बैरकपुर. अपनी बेटी से नहीं मिलने देने के गुस्साए एक व्यक्ति ने पत्नी और सास को पीटकर जख्मी कर दिया. इससे आक्रोशित इलाके की महिलाओं ने दामाद और उसकी प्रेमिका की जमकर धुलाई कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची रहरा थाने की पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना खड़दह कल्याणनगर इलाके की है. जानकारी के अनुसार, बेलघरिया निवासी अरिंदम घोष की शादी 2014 में खड़दह कल्याणनगर निवासी चुमकी दास से हुई थी. दंपती को एक बेटी है. अरिंदम का दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गया. इस कारण चुमकी अपने पति से अलग हो गयी. काफी समय से अरिंदम ने चुमकी पर बेटी को उसे देने का दबाव डाल रहा था. सोमवार को अरिंदम अपनी बेटी को लेने गया था. साथ में उसकी प्रेमिका भी थी. अरिंदम को उसकी पत्नी और सास ने बेटी से मिलने से रोक दिया. इससे नाराज अरिंदम ने पत्नी और सास की पिटाई कर दी. हंगामा सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां जुट गया. अरिंदम की हरकत से आक्रोशित स्थानीय महिलाओं ने उसे और उसकी प्रेमिका की भी जमकर पिटाई कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >