Trains Cancelled: पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल अंतर्गत बंडेल जंक्शन (Bandel Junction) पर 13 सितंबर (रविवार) को ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा. ट्रैक के मेंटेनेंस और विकास कार्यों के लिए विशेष पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है. इस ब्लॉक के कारण हावड़ा-बर्धमान मुख्य लाइन, बंडेल-कटवा और बंडेल-नैहट्टी रेल खंड पर चलने वाली कई लोकल ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी. लंबी दूरी की कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा.
पटरियों की सुरक्षा, ओवरहेड इक्विपमेंट का मेंटेनेंस
पूर्व रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, रेल पटरियों की सुरक्षा और ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) के रख-रखाव कार्य को समय पर पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे 13 सितंबर को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें.
13 सितंबर को इन रूट्स की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
ब्लॉक की अवधि के दौरान हावड़ा, बंडेल, कटवा और नैहट्टी के बीच चलने वाली ईएमयू (EMU) लोकल सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा.
हावड़ा-बर्धमान रूट पर रद्द की गयी ट्रेनों की लिस्ट
- 37827 अप ईएमयू लोकल
- 37829 अप ईएमयू लोकल
- 37832 डाउन ईएमयू लोकल
- 37834 डाउन ईएमयू लोकल
हावड़ा-बंडेल रूट पर रद्द ट्रेनों की लिस्ट
- 37235 अप ईएमयू लोकल
- 37237 अप ईएमयू लोकल
- 37239 अप ईएमयू लोकल
- 37242 डाउन ईएमयू लोकल
- 37244 डाउन ईएमयू लोकल
- 37246 डाउन ईएमयू लोकल
सियालदह-बर्धमान रूट की ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 31151 अप ईएमयू लोकल
- 31152 डाउन ईएमयू लोकल
ये भी पढ़ें: दर्जनों ट्रेनें की गयीं रद्द, कुछ का मार्ग बदला, स्टेशनों पर अफरा-तफरी
मेमारी, नैहट्टी और कटवा शाखा की रद्द ट्रेनें
- 37651 हावड़ा-मेमारी लोकल
- 37652 मेमारी-हावड़ा लोकल
- 37535 नैहट्टी-बंडेल लोकल
- 37536 बंडेल-नैहट्टी लोकल
- 37749 बंडेल-कटवा लोकल
- 37748 कटवा-बंडेल लोकल
एक्सप्रेस ट्रेनें डायवर्ट और री-शेड्यूल्ड
लोकल ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन भी इस ब्लॉक से प्रभावित होगा. उत्तर बंगाल और असम की ओर जाने वाली कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को बंडेल की बजाय डानकुनी के रास्ते चलेंगी. हावड़ा और सियालदह से खुलने वाली कुछ मुख्य एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में 30 मिनट से लेकर 2 घंटे तक का विलंब किया गया है. हालांकि, डायवर्ट और री-शेड्यूल्ड ट्रेनों की लिस्ट
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों को भारतीय रेल की सौगात, 10783 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट देगा ट्रेनों को रफ्तार
यात्रियों के लिए विशेष सहायता और हेल्पलाइन
रेल यात्रियों की सुविधा और जानकारी के लिए हावड़ा, बंडेल और बर्धमान स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किये गये हैं. इसके अतिरिक्त यात्री राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) और रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति जान सकते हैं.
75 मिनट का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक
पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेल पटरियों और सिग्नलिंग प्रणाली को सुरक्षित बनाये रखने के लिए यह ब्लॉक अनिवार्य था. दिन में 11:30 बजे से 12:45 बजे तक कुल 75 मिनट के पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. काम पूरा होते ही ट्रेनों का आवागमन सामान्य कर दिया जायेगा.
ये भी पढ़ें: Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे ने 3 ट्रेनों को किया रद्द, मई तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
