पड़ोसी पर महिला से छेड़खानी का आरोप
बशीरहाट. बशीरहाट थाना के सरनिया के दासपाड़ा इलाके में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर हमला किया गया. परिजनों संग मारपीट के साथ ही घर की एक महिला से भी छेड़खानी की गयी. आरोप पड़ोसी अब्दुल सत्तार पर लगा है.
घटना के बाद से ही वह फरार है. उसके घर पर ताला लगा हुआ है. पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है. जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति का उसके पड़ोसी अब्दुल सत्तार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसे लेकर मामला हाइकोर्ट में जाते ही कोर्ट ने कार्य स्थगन का नोटिस जारी किया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब्दुल सत्तार को नोटिस मिलते ही उसने तीन लोगों के साथ व्यक्ति के घर में घुसकर हमला व तोफोड़ किया. घर का फर्नीचर समेत कई सामान तोड़ दिये गये. घर की महिला के साथ छेड़खानी की गयी. आरोप है कि कपड़े फाड़ दिये गये. बशीरहाट थाने में अब्दुल समेत तीन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. घटना के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए इलाके में पुलिस पिकेट तैनात किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
