सोना लेकर भागने के मामले में एक और आराेपी गिरफ्तार

पुलिस ने उसे रविवार को हावड़ा के श्यामपुर से गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी को 17 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत कोलकाता. मोचीपाड़ा इलाके में एक ज्वेलरी वर्कशॉप कंपनी से करीब पांच करोड़ रुपये का सोना और नकदी लेकर भागने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम गौतम गोड़ाई बताया गया है. पुलिस ने उसे रविवार को हावड़ा के श्यामपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति को रविवार को बैंकशाल कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान आरोपी को अदालत ने 17 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. इस दिन अदालत में सुनवाई के दौरान अदालत में आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आवेदन किया गया. सरकारी वकील राधानाथ रंग ने गिरफ्तार व्यक्ति की जमानत का विरोध किया और कहा कि पिछले साल जून में उसने मोचीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी कंपनी के वर्कशॉप से सोने के आभूषण बनाने के लिए दो किलो 364 ग्राम ठोस सोना लिया था. उसने आभूषण बनाने के लिए 95 लाख रुपये की अग्रिम राशि भी ली थी, लेकिन बाद में जब आरोपी ने सोने के जेवरात एवं नकदी में से कुछ भी ज्वेलरी वर्कशॉप कंपनी में वापस नहीं किया, तो वर्कशॉप अधिकारी की तरफ से मोचीपाड़ा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ओम गोड़ाई नामक एक अन्य व्यक्ति को इसके पहले ही गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गौतम गोड़ाई ने कोलकाता सिटी सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, अदालत ने अर्जी खारिज कर दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >