पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना आज से, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी करेंगे औपचारिक शुरुआत

Annapurna Yojana: भाजपा की ओर से शुरू की जा रही ”अन्नपूर्णा योजना”, पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार की ”लक्खी भंडार” योजना का स्थान लेगी, जिसके तहत लाभार्थियों को प्रति माह अधिकतम 1,500 रुपये मिलते थे.

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

Annapurna Yojana: कोलकाता. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बुधवार को राज्य की ”अन्नपूर्णा योजना” की औपचारिक शुरुआत करेंगे, जिसके तहत महिला लाभार्थियों को प्रति माह 3,000 रुपये मिलेंगे. मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी. उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र में किये गये प्रमुख वादों में से एक ”अन्नपूर्णा योजना”, पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार की ”लक्खी भंडार” योजना का स्थान लेगी, जिसके तहत लाभार्थियों को प्रति माह अधिकतम 1,500 रुपये मिलते थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे सीएम

राज्य सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि मुख्यमंत्री तीन जून को अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत करेंगे. महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग ने जिला प्रशासनों को यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं कि पूरे राज्य में यह कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो. आदेश में कहा गया है कि इस योजना के लाभार्थी ब्लॉक और नगरपालिका स्तरीय स्थलों से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सभी ब्लॉक/नगरपालिकाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जोड़ा जायेगा.

Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >