बैंकॉक जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हुई रद्द

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट, जो बैंकाक जाने वाली थी, तकनीकी खराबी के चलते वापस पार्किंग स्टैंड पर लौट आयी.

कोलकाता

. एक के बाद एक विमानों के रद्द होने की सूचना से हवाई यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है. कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट, जो बैंकाक जाने वाली थी, तकनीकी खराबी के चलते वापस पार्किंग स्टैंड पर लौट आयी. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि 130 यात्रियों और सात क्रू मेंबर्स के साथ थाई लायन एयर की फ्लाइट शनिवार को तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौटी और बाद में पार्किंग बे में उसे खड़ा किया गया.

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट को दिनभर के लिए रद्द कर दिया गया. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, विमान की शुक्रवार देर रात 1:35 बजे कोलकाता में लैंडिंग हुई और उसे कोलकाता से बैंकाक डॉन मुआंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए तड़के 2:35 बजे टेकऑफ करना था. बोइंग 737 नयी पीढ़ी के विमान में फ्लैप से संबंधित समस्या आ गयी और इसलिए विमान को वापस पार्किंग वे में लाया गया, जिसके बाद उड़ान रद्द हो गयी.

एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि विमान में ””फ्लैप”” उड़ान भरने और उतरने, दोनों के दौरान बहुत अहम होते हैं. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान के रद्द होने से यात्री नाखुश थे और कई यात्रियों ने तो एयरलाइन कर्मचारियों पर अपना गुस्सा भी निकाला. एयरलाइन के एक अधिकारी के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए उड़ान को दिनभर के लिए रद्द कर दिया गया. सभी यात्रियों के लिए होटल में रहने के इंतजाम किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >