गंगासागर मेले में अपनों से बिछुड़ी वृद्धा को माघ मेले में मिला घर वापसी का रास्ता

बताया जा रहा है कि परिजनों से बिछड़ने के बाद रजनी शर्मा मानसिक तनाव में आ गयीं. कभी खुद से बातें करना, कभी नाचना-गाना और कभी रो पड़ना.

कोलकाता. गंगासागर मेले में पुण्य स्नान के लिए आयीं उत्तराखंड की रहने वाली रजनी शर्मा नामक वृद्धा भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गयी थीं. हालांकि, माघ मेले उन्हें घर वापसी का रास्ता मिल गया. ऐसा स्थानीय पुलिस प्रशासन व और हैम रेडियो की तत्परता से संभव हो पाया. बताया जा रहा है कि परिजनों से बिछड़ने के बाद रजनी शर्मा मानसिक तनाव में आ गयीं. कभी खुद से बातें करना, कभी नाचना-गाना और कभी रो पड़ना. इसी हालत में उनके दिन गुजर रहे थे. स्थानीय दुकानदारों द्वारा दिया गया भोजन खाकर वह मेले के बाद भी इधर-उधर भटकती रही थीं. भटकते-भटकते वह कचुबेड़िया लांचघाट पहुंच गयीं, जहां ड्यूटी पर तैनात एक सिविल डिफेंसकर्मी की नजर उनपर पड़ी. मामले की सूचना तुरंत हैम रेडियो के वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब को दी गयी. इधर, सागर थाने की पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी. काफी तलाश के बाद पता चला कि उत्तराखंड के हरिद्वार के सुभाषगढ़ इलाके में वृद्धा की बहन रिंपी शर्मा रहती हैं. हैम रेडियो के प्रतिनिधियों, पुलिस व प्रशासन की पहल पर वीडियो कॉल के जरिये वृद्धा की बात उनके पति, बच्चों और बहन से करायी गयी. अपनों को देखकर वह खुशी से भावुक हो गयीं. अब प्रशासन की मदद से वृद्धा को सुरक्षित घर भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >