सोमनाथ श्याम की हत्या की रची जा रही साजिश

बैरकपुर से तृणमूल के सांसद पार्थ भौमिक ने आरोप लगाया है कि जगदल के तृणमूल विधायक सोमनाथ श्याम की हत्या की साजिश रची जा रही है. बैरकपुर के भाजपा नेता व पूर्व सांसद अर्जुन सिंह बिहार से गैंग हायर कर सोमनाथ श्याम की हत्या की साजिश रच रहे हैं. अगर सोमनाथ श्याम की हत्या होती है, तो इसके लिए अर्जुन सिंह जिम्मेवार होंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस

बैरकपुर.

बैरकपुर से तृणमूल के सांसद पार्थ भौमिक ने आरोप लगाया है कि जगदल के तृणमूल विधायक सोमनाथ श्याम की हत्या की साजिश रची जा रही है.

बैरकपुर के भाजपा नेता व पूर्व सांसद अर्जुन सिंह बिहार से गैंग हायर कर सोमनाथ श्याम की हत्या की साजिश रच रहे हैं. अगर सोमनाथ श्याम की हत्या होती है, तो इसके लिए अर्जुन सिंह जिम्मेवार होंगे.

उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर से भी इसपर बात हुई है. सोमनाथ श्याम की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर सीपी से उन्होंने बैठक की है. श्री भौमिक इच्छापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे.

सोमनाथ बोले, उन्हें रास्ते से हटाने की हो रही कोशिश अर्जुन सिंह को छोड़ कर मेरा और कोई दुश्मन नहीं

इधर, इच्छापुर में उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के दिवंगत वाइस चेयरमैन सत्यजीत बनर्जी की शोकसभा में जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम ने पत्रकारों को बताया कि कुछ लोग उन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जतायी है. उन्होंने बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह का नाम लेते हुए कहा कि अर्जुन सिंह के अलावा उनका कोई दुश्मन नहीं है. अर्जुन सिंह उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं.

अर्जुन सिंह का पलटवार, सोमनाथ के खिलाफ जनाक्रोश, जनता ही पीट-पीट कर मार डालेगी

इधर, पलटवार में बैरकपुर के भाजपा नेता व पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि भाटपाड़ा व जगदल में सोमनाथ श्याम जिस तरह से जनता पर अत्याचार कर रहे हैं. मादक पदार्थ बेचने वाले व्यवसायियों की मदद कर रहे है. सोमनाथ श्याम के खिलाफ जन आक्रोश तैयार हो रहा है. मुझे बिहार से किसी को लाना नहीं होगा. सोमनाथ श्याम खुद ही जनता के आक्रोश के शिकार होंगे. जिस तरह से वह लूटपाट, रंगदारी, हुकिंग लाइन, तालाब पाटने व लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं कि जनता ही उन्हें पीट-पीट कर मार डालेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >