टोटो को टक्कर मारने के बाद यात्री बस दुकान में जा घुसी

टोटो के ऊपर बस के चढ़ जाने से टोटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत बेलदा थाना क्षेत्र के काली मंदिर इलाके में एक टोटो को टक्कर मारने के बाद एक यात्री बस एक दुकान में जा घुसी. जिससे यात्री और इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी. टोटो के ऊपर बस के चढ़ जाने से टोटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

गौरतलब है कि यात्री बस बेलदा से खड़गपुर की ओर आ रही थी. बस की गति काफी तेज थी. बस ने अनियंत्रित होकर पहले सामने जा रहे एक टोटो को टक्कर मारी. टोटो को घसीट कर ले जाते हुए बस एक दुकान में जा घुसी. इस दौरान कई लोगों को चोटें लगीं. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छोड़ दिया गया. वही टोटो के ऊपर बस चढ़ जाने से टोटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंची और परिस्थिति को सामान्य किया. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि बस की स्टेयरिंग का तार अचानक कट जाने से यह हादसा हुआ. घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >