अभिनेत्रियों ने की टॉलीवुड में शोषण की जांच की मांग

यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं अभिनेत्रियों ने अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जांच की गुहार लगायी है.

कोलकाता. यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं अभिनेत्रियों ने अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जांच की गुहार लगायी है. हाल ही में हेमा आयोग ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर एक रिपोर्ट सौंपी है. पीड़ित एक्ट्रेस की आपबीती सामने आयी है. राज्य में बांग्ला फिल्म की अभिनेत्रियों का भी यही अनुभव रहा है. एक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में दावा किया है कि बांग्ला फ़िल्म उद्योग में भी ऐसी घटनाएं होती हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बांग्ला फिल्म उद्योग में भी उत्पीड़न की त्वरित जांच शुरू करने की मांग की है. अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, ””हेमा कमीशन की रिपोर्ट मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न का खुलासा करती है.

मुझे आश्चर्य है कि बांग्ला फिल्म जगत में ऐसे कदम क्यों नहीं उठाये जा रहे हैं? मेरे साथ भी लगभग यही हुआ. मैं जानती हूं कि टॉलीपाड़ा की कुछ अन्य अभिनेत्रियों के साथ भी ऐसा हुआ है. अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में बांग्ला फिल्म जगत के हीरो, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को निशाना बनाया है. उन्होंने लिखा, ””””””””हीरो, निर्माता और निर्देशक भी घृणित मानसिकता से काम कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >