हाथ-पैर बांध भतीजी से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

घटना उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा थाना इलाके की है.

कोलकाता. 11 साल की एक छात्रा का हाथ-पैर बांध कर कथित दुष्कर्म करने का आरोप उसके फूफा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, घटना छह अक्तूबर की है. छात्रा अपनी दादी के साथ बुआ के घर गयी थी. दूसरे दिन घूमाने के नाम पर उसका फुफा, उसे घर से लगभग दो किलीमीटर दूर एक बागान में ले गया. आरोप है कि उसका हाथ-पैर बांध कर कथित दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. अपने घर लौटने के बाद छात्रा अचानक वह बीमार पड़ गयी. इसी बीच रक्त स्त्राव होने पर उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया. इसके बाद परिजनों ने चोपड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >