हावड़ा स्टेशन से पकड़ा गया बुजुर्ग की हत्या का आरोपी

उत्तर 24 परगना के मटिया थाना अंतर्गत मालतीपुर स्टेशन के कोरापारा के पास बुजुर्ग जब्बार मोल्ला की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी.

बेटी की कहीं और शादी कर देने से था नाराज प्रतिनिधि, बशीरहाट उत्तर 24 परगना के मटिया थाना अंतर्गत मालतीपुर स्टेशन के कोरापारा के पास बुजुर्ग जब्बार मोल्ला की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने घटना के आरोपी को गुरुवार रात हावड़ स्टेशन से गिरफ्तार किया है. दावा है कि वह विदेश भागने की फिराक में था. आरोपी युवक का नाम नजीमुद्दीन मोल्ला है. बता दें कि नजीमुद्दीन, जब्बार की बेटी से शादी करना चाहता था. लेकिन जब्बार इसके लिए तैयार नहीं था. उसने अपनी बेटी की शादी कहीं और कर दी. तब से नजीमुद्दीन का गुस्सा जब्बार पर था. आरोप है कि मंगलवार रात उसने, उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद से वह फरार था. पुलिस नजीमुद्दीन की तलाश कर रही थी. ऐसी अटकलें लगायी जा रही थीं कि वह विदेश भागने की कोशिश कर सकता है. गुरुवार रात गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद मटिया थाने की पुलिस की एक टीम हावड़ा स्टेशन गयी और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >