भाजपा नेता पर हमले का आरोपी अरेस्ट

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में भाजपा नेता प्रियांगु पांडेय पर हमला के फरार आरोपी मोहम्मद आमिर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है.

एनआइए की बड़ी कार्रवाई

संवाददाता, कोलकाता

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में भाजपा नेता प्रियांगु पांडेय पर हमला के फरार आरोपी मोहम्मद आमिर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है. वह स्थानीय तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता भी बताया जा रहा है. उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था और उसे गत सोमवार को गिरफ्तार किया गया. इस बात की जानकारी एनआइए की ओर से मंगलवार को दी गयी है.

आमिर उत्तर 24 परगना का ही रहने वाला है. बयान के अनुसार एनआइए इस मामले की जांच जारी रखेगी. एनआइए ने गत वर्ष अक्तूबर में इस घटना की जांच अपने हाथ में लिया था एवं दोबारा मामला दर्ज किया था. घटना को लेकर एनआइए ने पिछले साल नवंबर में यहां एनआइए की विशेष अदालत में 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >