घर से हीरे जड़ित जेवरात चुराने का आरोपी गिरफ्तार

तालतला थाना क्षेत्र में स्थित एक घर से गत महीने 25 अगस्त की रात हीरे जड़ित सोने के जेवरात और चांदी की ताबीज चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. तालतला थाना क्षेत्र में स्थित एक घर से गत महीने 25 अगस्त की रात हीरे जड़ित सोने के जेवरात और चांदी की ताबीज चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम के हाथों गिरफ्तार आरोपी का नाम अंसार मंडल बताया गया है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि आधी रात को तालतला स्थित एक घर से हीरे जड़ित सोने के आभूषण, चांदी का ताबीज और एक महंगा मोबाइल फोन चुराने का मामला सामने आया था. घर के सदस्यों की तरफ से तालतला थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंसार मंडल को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को आठ सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >