एसआइआर पर अभिषेक का बयान हताशा का परिचायक

अभिषेक बनर्जी ने वोटर लिस्ट के जरिये वोट चोरी का आरोप लगाया था.

कोलकाता. केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद दिये गये बयान को उनकी हताशा का नतीजा बताया. अभिषेक बनर्जी ने वोटर लिस्ट के जरिये वोट चोरी का आरोप लगाया था. सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चिह्नित करके उन्हें देश से निर्वासित किया जा रहा है. इसी वजह से ये लोग (टीएमसी नेता) भड़के हुए हैं, क्योंकि इन्हें पता है कि अगर भारत में अवैध रूप से रह रहे सभी बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा, तो यहां पर इनके पक्ष में मतदान करने वाला कोई नहीं बचेगा. इसी वजह से ये लोग अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं, क्योंकि अब इन लोगों के लिए राजनीतिक स्थिति प्रतिकूल होने जा रही है. उन्होंने कहा कि 2027 में देश में पहली बुलेट ट्रेन आयेगी. हम सभी लोगों को इसका स्वागत करना चाहिए. यह भारत के लिए एक अद्भुत उपलब्धि है, जिसका हम सभी लोगों को स्वागत करना चाहिए. इससे देश के विकास की गति दोहरी रफ्तार से होगी. मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में बुलेट ट्रेन का विस्तार अन्य राज्यों में भी होगा. समाज के विभिन्न तबके के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बहुत ही काबिल मंत्री हैं. मुझे भरोसा है कि वो आगामी दिनों में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने में सफल रहेंगे. इसमें कोई आशंका नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हमने विकास को राजनीति से ज्यादा प्राथमिकता दी है. इसी का नतीजा है कि आज समाज के विभिन्न तबके के लोगों को विकास से संबंधित कार्यों का फायदा मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हम पश्चिम बंगाल में भी बुलेट ट्रेन का विस्तार करेंगे. इस दिशा में पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है. इस परियोजना को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने से पश्चिम बंगाल के लोगों से इतर अन्य राज्यों के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANDIP TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >