अभिषेक बनर्जी जायेंगे सोनारपुर और बेलेघाटा, घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

Abhishek Banerjee: चुनाव में बुरी हार के बाद तृणमूल में साफ तौर पर उथल-पुथल मची हुई है. चुनाव परिणाम आने के बाद अभिषेक बनर्जी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं.

Abhishek Banerjee: कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के नंबर दो नेता अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर और बेलेघाटा जायेंगे. अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हुई हिंसा में घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं से वहां मुलाकात करेंगे. चुनाव में मिली करारी हार और पार्टी के अंदर पैदा हुई बगावती परिस्थितियों में अभिषेक बनर्जी शनिवार से फिर मैदान में उतर रहे हैं. तृणमूल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह सोनारपुर दक्षिण और बेलेघाटा जायेंगे. वह हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.

चुनाव परिणाम के बाद चुप्पी साध रखे हैं अभिषेक

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है. चुनाव में बुरी हार के बाद तृणमूल में साफ तौर पर उथल-पुथल मची हुई है. पार्टी के कई नेता इस हार के लिए राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी और आइ पैक को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं. काकुली घोष दस्तिदार, शांतनु सेन, अरूप चक्रवर्ती सहित तृणमूल के अन्य नेता बगावत पर उतर आये हैं. चुनाव परिणाम आने के बाद अभिषेक बनर्जी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने साधा निशाना

अभिषेक बनर्जी के इस दौरे को लेकर भाजपा के पार्टी प्रवक्ता प्रणय राय ने कहा कि हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है. अभिषेक बनर्जी बेशक सोनारपुर और बेलेघाटा जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के चुनाव के बाद जिस तरह तृणमूल कार्यकर्ताओं ने तबाही मचायी थी, इस चुनाव में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. अभिषेक बनर्जी अब लोगों के बीच जा रहे हैं, अब उन्हें जमीन की हकीकत का पता चलेगा. तृणमूल बंगाल में अब कहीं नहीं है.

Also Read: बंगाल : हस्ताक्षर घोटाले में CID का एक्शन, नैना बनर्जी और बहारुल इस्लाम के बाद पहुंची ​​कुणाल घोष के घर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >