सेवाश्रय स्वास्थ्य शिविर केस में अभिषेक बनर्जी पर फिर प्राथमिकी दर्ज, सुमित भी नामजद

Abhishek Banerjee News Today: तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. सेवाश्रय स्वास्थ्य शिविर मामले में विष्णुपुर थाने में दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है. सुमित रॉय, जहांगीर खान और पूर्व विधायक दिलीप मंडल को भी नामजद किया गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

Abhishek Banerjee News Today: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की महत्वाकांक्षी योजना ‘सेवाश्रय स्वास्थ्य शिविर’ को लेकर कानूनी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही. डायमंड हार्बर के बाद अब विष्णुपुर थाने में इस मामले में दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. स्थानीय भाजपा नेता अभिजीत दास उर्फ बॉबी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिषेक बनर्जी सहित कई हाई-प्रोफाइल नेताओं और उनके करीबियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

जहांगीर खान और दिलीप मंडल भी आरोपी

नयी प्राथमिकी में अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित रॉय, डायमंड हार्बर से तृणमूल के कद्दावर नेता जहांगीर खान और पूर्व टीएमसी विधायक दिलीप मंडल को भी नामजद किया गया है.

ड्रग्स एक्ट से परमाणु ऊर्जा अधिनियम तक की लगी धाराएं

सेवाश्रय और सेवाश्रय-2 स्वास्थ्य शिविरों के संचालन को लेकर पुलिस को कुल 16 अलग-अलग शिकायतें मिली थीं. इन शिकायतों की प्रारंभिक जांच के बाद विष्णुपुर थाने में यह दूसरा बड़ा मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ-साथ कई केंद्रीय और राज्यस्तरीय कड़े कानूनों की धाराएं लगायी गयी हैं.

  1. ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट (Drugs and Cosmetics Act)
  2. पीसीपीएनडीटी एक्ट (PCPNDT Act – लिंग चयन निषेध अधिनियम)
  3. परमाणु ऊर्जा अधिनियम (Atomic Energy Act – एक्स-रे/रेडिएशन मशीनों के अवैध उपयोग के संदर्भ में)
  4. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) अधिनियम
  5. पश्चिम बंगाल क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी की नयी मुसीबत ‘सेवाश्रय’, विष्णुपुर थाने में दर्ज हुआ केस, जानें पूरा मामला

मुख्य आरोपियों में सबसे ऊपर अभिषेक का नाम

इस एफआईआर में मुख्य आरोपी के तौर पर डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम सबसे ऊपर है. उनके अलावा अयन घोष दस्तीदार, शमीम अहमद, गौतम अधिकारी, मेहेबाबुर गायेन, नवकुमार बेताल, बाबन गाजी सहित कई सहयोगी संगठनों, अज्ञात चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कुछ सरकारी कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिविर लगाने और फंडिंग नेटवर्क की जांच शुरू

शिकायतकर्ताओं का मुख्य आरोप है कि इन स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के दौरान सरकारी नियमों, चिकित्सा प्रोटोकॉल और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया. बिना किसी वैध वैधानिक अनुमति के शिविर आयोजित किये गये और वहां चिकित्सा उपकरणों, दवाइयों तथा पैथोलॉजिकल जांच संबंधी मशीनों का उपयोग भी अवैध रूप से किया गया. इससे आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन को सीधे तौर पर खतरे में डाला गया.

Abhishek Banerjee News Today: जहांगीर और दिलीप की हो चुकी है गिरफ्तारी

शिकायत में अभिषेक बनर्जी को पूरे अभियान का मुख्य आयोजक और सार्वजनिक चेहरा बताया गया है. उनकी योजना और क्रियान्वयन में प्रत्यक्ष भूमिका थी. इस मामले में नामजद जहांगीर खान और पूर्व विधायक दिलीप मंडल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन शिविरों के लिए करोड़ों रुपए कहां से आये और उसका वित्तीय लेन-देन कैसे किया गया.

इसे भी पढ़ें

कैश फॉर जॉब स्कैम : अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय पर FIR, लुकआउट नोटिस जारी, कालीघाट में छापा

अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा की बढ़ी मुश्किलें, 2 PAN कार्ड, 2 पिता और 2 देशों की नागरिकता?

मुश्किल में ममता बनर्जी और अभिषेक, ‘दीदी’ पर सिलीगुड़ी और ‘भाईपो’ पर भवानीपुर में शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

युवराज से कैसे संकटग्रस्त नेता बन गये अभिषेक बनर्जी, ममता दीदी के भतीजे की 4 सबसे बड़ी चुनौतियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >