मुख्य बातें
Abhishek Banerjee: कोलकाता. सोनारपुर कांड के बाद तृणमूल सांसद की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. साथ ही इस मामले की जांच के तहत बंगाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी को राज्य प्रशासन ने एक्स श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है. अब उनके साथ हर समय तीन सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है. शनिवार को सोनारपुर में विरोध प्रदर्शन और हमले जैसी स्थिति का सामना करने के बाद यह फैसला लिया गया.
पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने गये थे सोनारपुर
जानकारी के मुताबिक, सरकार बदलने के बाद अभिषेक बनर्जी से पहले मिली विशेष सुरक्षा व्यवस्था वापस ले ली गयी थी. पूर्ववर्ती सरकार के दौरान उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी. बताया जा रहा है कि अब नयी व्यवस्था के तहत उनके साथ हर समय तीन सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. शनिवार को बनर्जी वोट बाद की हिंसा में प्रभावित तृणमूल कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मिलने के लिए सोनारपुर पहुंचे थे. इस दौरान उनके काफिले का विभिन्न स्थानों पर विरोध हुआ. प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाये और चोर-चोर के नारे लगाये. आरोप है कि उनके काफिले पर अंडे, जूते और अन्य वस्तुएं भी फेंकी गयीं.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जांच में जुटी पुलिस, पांच हिरासत में
सोनारपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. कैसे और कब क्या हुआ इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने जांच के तहत पांच लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गए लोगों में तपन मैती और आकाश भी शामिल हैं, जो कथित तौर पर घटना से जुड़े वीडियो में देखे गए थे. शनिवार को कोलकाता से सटे सोनारपुर में उनपर हमला हुआ था. विरोधियों ने उनके कपड़े फाड़ दिये. उन पर जूते, पत्थर और अंडे फेंके गये. न्यूज एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में दिख रहा है कि अभिषेक बनर्जी नीले रंग की हेलमेट पहनकर सड़क पर बदहवास चल रहे हैं.
Also Read: बंगाल की शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, चार शीर्ष अधिकारी निलंबित
