BJP के 3 एजेंट और संदेशखाली में महिलाओं का सौदा, क्या है अभिषेक बनर्जी की नयी थ्योरी?

Abhishek Banerjee News: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को ‘जहरीला सांप’ बताते हुए संदेशखाली और मुर्शिदाबाद में बड़ी साजिश का आरोप लगाया है। जानें शाहिना मुमताज और झरना सरदार की जीत पर क्या कहा?

Abhishek Banerjee News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सियासी जंग आर-पार के मोड में आ गया है. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है. अभिषेक ने भाजपा को बांग्ला-विरोधी ताकत करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुर्शिदाबाद में अपने ‘3 एजेंट’ तैनात किये हैं. साथ ही कहा कि बीजेपी ने संदेशखाली में महिलाओं के सम्मान का सौदा किया है.

मुर्शिदाबाद में भाजपा के 3 एजेंट की थ्योरी

अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के कथित ‘3 एजेंटों’ का खुलासा किया. इसमें दो राजनीतिक दल के नेता हैं. एक संवैधानिक संस्था इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के मुख्य प्रमुख हैं.

  • अधीर रंजन चौधरी : अभिषेक बनर्जी के अनुसार, अधीर रंजन चौधरी लोगों को गुमराह करने और वोटों के बंटवारे के लिए भाजपा के मोहरे की तरह काम कर रहे हैं.
  • हुमायूं कबीर : तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आम जनता उन्नयन पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर पर अभिषेक बनर्जी ने नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने के आरोप लगाये हैं.
  • वैनिश कुमार : अभिषेक ने मुख्य चुनाव आयुक्त को वैनिश कुमार कहकर संबोधित करते हुए उन पर निशाना साधा है. कहा कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर मतदान से पहले ही लाखों असली मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटकर चुनाव में धांधली की साजिश रच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश!

संदेशखाली कांड पर बड़ा खुलासा- पैसे देकर लिखवाये रेप के झूठे आरोप

संदेशखाली की घटना को लेकर अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा- भाजपा ने महिलाओं को डराया, ब्लैकमेल किया और पैसे का लालच देकर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराये. यह सब बंगाल को बदनाम करने के लिए बलात्कार के झूठे आरोप गढ़ने के लिए किया गया. चंद वोटों के लिए भाजपा ने राज्य की महिलाओं की गरिमा और बंगाल की अस्मिता का सौदा कर दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जहरीले सांप हैं भाजपाई, जनता ने सुनाया फैसला – अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की तुलना ‘जहरीले सांप’ से करते हुए जनता से अपील की कि वे इन ताकतों को एक भी वोट न दें. अभिषेक ने दावा किया कि नोदा (Naoda) और संदेशखाली की जनसभाओं में उमड़ी भीड़ ने बंगाल चुनाव 2026 से पहले ही अपना फैसला सुना दिया है. अभिषेक ने नोदा से शाहिना मुमताज और संदेशखाली से झरना सरदार की ऐतिहासिक जीत की भविष्यवाणी की.

इसे भी पढ़ें

लूट के लिए देश को बांट रही BJP, बेलदा की रैली में गरजीं ममता बनर्जी, अमित शाह पर पलटवार

भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान

बंगाल चुनाव 2026 से पहले अब्दुर रहीम काजी ने टीएमसी को दिया झटका, कांग्रेस के टिकट पर बादुरिया से ठोकेंगे ताल

चुनाव 2026 को ममता बनर्जी कर रहीं हाईजैक! चुनाव आयोग पहुंची BJP, बंगाल में ‘अराजकता’ के लगाये आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >