आज 10 सितंबर का मौसम : बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, दक्षिण बंगाल में होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

Aaj Ka Mausam West Bengal: 10 सितंबर को कैसा रहेगा बंगाल का मौसम? IMD के विशेष बुलेटिन के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव. दक्षिण बंगाल में भारी बारिश और 50 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट.

Aaj Ka Mausam West Bengal: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके असर से दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा होने की संभावना है. तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र अलीपुर (कोलकाता) ने स्पेशल बुलेटिन जारी कर कहा है कि 10 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश तट पर बना चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बृहस्पतिवार को निम्न दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) में बदलने वाला है.

10 सितंबर को दक्षिण बंगाल के मौसम का पूर्वानुमान

  • मौसम विभाग ने बताया है कि 10 सितंबर सुबह 08:30 बजे से अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक या दो स्थानों पर 7 से 11 सेमी तक भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.
  • पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण बंगाल के बाकी सभी जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और थंडरस्टॉर्म (गर्जन व वज्रपात) का अलर्ट जारी किया गया है.
  • कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चलने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: मानसून अपडेट : दक्षिण में मूसलाधार बारिश, उत्तर बंगाल के 6 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

उत्तर बंगाल का मौसम

उत्तर बंगाल के जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरदुआर, मालदा और दिनाजपुर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. 10 सितंबर को उत्तर बंगाल के लगभग सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर 30 से 40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, उत्तर बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत

उत्तर बंगाल की खाड़ी, बंगाल-ओडिशा तट और बांग्लादेश तट पर हवा की गति 35 से 45 किमी/घंटा रहेगी, जो बढ़कर 55 किमी/घंटा तक जा सकती है. इसके चलते समुद्र बेहद अशांत रहेगा. मछुआरों को 11 सितंबर तक समुद्र में न उतरने की हिदायत दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >